फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अब सोलर लाइटों से रोशन होगा शहर का अटल पर्यावरण पार्क

Wed, 16 Oct 2024 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पर्यावरण पार्क
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आदिगंगा गोमती नदी के तट पर स्थित करीब ढाई दशक पुराने पर्यावरण पार्क को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम दिया गया है। यह पार्क अब अटल पर्यावरण पार्क के नाम से जाना जाएगा। 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की योजना है। साथ ही सोलर पैनल से जुड़ी लाइटों से पार्क को जगमगाएगा। नगर पालिका पार्क के सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट पर काम करेगी।
विज्ञापन

भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में पर्यावरण पार्क का नया नामकरण ‘अटल पर्यावरण पार्क’ किए जाने का प्रस्ताव पालिकाध्यक्ष की पहल पर पिछली नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मत पारित हो चुका है। भाजपा की ओर से अटल जी की आदमकद प्रतिमा भी जल्द स्थापित करने की योजना है। प्रतिमा का 25 दिसंबर को अटल जी की जयंती पर अनावरण किया जाएगा। इसके साथ ही पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका ने योजना बनाई है।
डिजिटल टॉवर वॉच लगाया जाएगा
सोलर पैनल स्थापित करके पार्क को एलईडी व अन्य डिजाइनदार लाइटों से जगमग किया जाएगा। इससे ऊर्जा की बचत की जाएगी। इसके साथ ही पार्क में करीब 30 फीट ऊंचाई का डिजिटल टॉवर वॉच लगाया जाएगा। लोगोें के घूमने के साथ-साथ उनके खान-पान के लिए पार्क में कैंटीन का संचालन किया जाना है। फूलदार पौधे और पार्क में मनोरंजन के साधन को बढ़ाने पर भी फोकस किया गया है। यहां पर झूलों व जिम के अन्य सामानों को भी स्थापित किया जाएगा। करीब 38 लाख की लागत से पार्क का कायाकल्प नगर पालिका कराएगी।
विज्ञापन

इनसेट-
जल्द पूरा होगा ड्रीम प्रोजेक्ट
अटल पर्यावरण पार्क को शहर का सबसे सुंदर पार्क बनाना पालिका का ड्रीम प्रोजेक्ट है। पार्क की देखरेख के लिए यहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। दिसंबर से पहले पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-प्रवीन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें