फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अब गया जंक्शन तक जाएगी एकात्मता एक्सप्रेस

Fri, 28 Apr 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पीडीडीयू से लखनऊ के बीच चलने वाली एकात्मता अप व डाउन एक्सप्रेस के परिचालन क्षेत्र में विस्तार किया गया है। इस ट्रेन का संचालन बृहस्पतिवार से लखनऊ से गया जंक्शन तक के लिए तय किया गया। अब इस ट्रेन से गया जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन




लखनऊ से पीडीडीयू (पंडित दीन दयाल उपाध्याय) जंक्शन के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली एकात्मता अप व डाउन एक्सप्रेस के परिचालन क्षेत्र में बृहस्पतिवार से विस्तार कर दिया गया। तय शेड्यूल के मुताबिक यह ट्रेन रात 11:55 बजे लखनऊ से छूटेगी। शुक्रवार की सुबह यह ट्रेन सुबह 07:15 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। वहां से 07:25 बजे आगे के लिए रवाना होगी। रास्ते में भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण स्टेशन पर रुकते हुए यह ट्रेन सुबह 10:35 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी।


वापसी में यह ट्रेन शुक्रवार को गया जंक्शन से शाम सात बजे छूटेगी। रात 10:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। वहां से रात 12:50 बजे छूटकर शनिवार को यह ट्रेन सुबह 05:05 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन



दोनों दिशाओं की ट्रेन का स्टापेज सुल्तानपुर में पुराने समय पर ही होगा। इस ट्रेन के यात्रा क्षेत्र में विस्तार होने से जिले वासियों को भी गया तक का सफर तय करने में सहूलियत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि ट्रेन के परिचालन क्षेत्र का विस्तार होने का शेड्यूल जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें