फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फोरलेन मुआवजे को लेकर 31 किसानों को नोटिस

Thu, 06 Apr 2023 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन के बाईपास का मुआवजा वापसी प्रकरण फिर गरमा गया है। डीएम अदालत के निर्णय के बाद एनएचएआई की ओर से हाईकोर्ट में मामले की चुनौती देने के बाद आरोपी किसानों को दूसरा नोटिस जारी हो गया है। हाईकोर्ट ने किसानों को अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन






सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन के हनुमानगंज बाईपास के लिए अधिग्रहीत की गई किसानों की भूमि के मुआवजे का प्रकरण अभी तक जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रहा था। निर्णय के बाद एनएचएआई की नोडल अधिकारी की ओर से 31 किसानों को नोटिस जारी कर अधिक मुआवजे की करीब दो करोड़ रुपये की राशि एनएचएआई के बैंक खाते में वापस भेजने का आदेश दिया गया था।



इस बीच डीएम के आदेश को एनएचएआई ने हाईकोर्ट में चुनौती दे दी। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण) की ओर से डीएम के आदेश को चुनौती दिए जाने के बाद हाईकोर्ट ने अभियाखुर्द गांव के 31 किसानों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन




न्यायालय का नोटिस मिलने के बाद किसान अपना पक्ष रखने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। प्रकरण में एसडीएम व प्रभारी अधिकारी एनएचएआई कहकशां अंजुम का कहना है कि उन्हें हाईकोर्ट के नोटिस के बारे में जानकारी नहीं है। डीएम अदालत से निर्णय के बाद अधिक मुआवजा लेने वाले किसानों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें