फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ई केवाईसी नहीं कराने वाले कार्डधारक इस माह पा सकेंगे राशन

Fri, 04 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में ई केवाईसी नहीं कराने वाले राशन कार्ड धारक जुलाई माह का राशन ले सकते हैं। पूर्ति विभाग ने कार्ड धारकों का यह छूट दी है।
विज्ञापन

जिले में 1086 सरकारी राशन की दुकानें हैं। अभी तक महज 15,28,658 लोगों की ई केवाईसी हो सकी है। करीब 3,59,410 ने अभी भी ई केवाईसी नहीं करवाई है। शासन से 30 जून ई केवाईसी की अंतिम तिथि तय की थी। जरूरतमंदों की समस्या को देखते हुए विभागीय स्तर पर जुलाई माह के राशन वितरण में छूट दी गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि इस माह राशन के लिए मोहलत दे दी गई है। ओटीपी व अन्य विकल्पों के माध्यम से राशन लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें