सुल्तानपुर। गाड़ी संख्या 12144 सुल्तानपुर से एलटीटी जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में पांच दिसंबर को नो रूम है। वहीं 22184 साकेत एक्सप्रेस में तीन दिसंबर को नो रूम है। तुलसी एक्सप्रेस में वेटिंग 254 है। नई दिल्ली रूट पर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस व महामना एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी के स्लीपर में वेटिंग 250 के ऊपर है।
यह जानकारी सीआरएस शेर मोहम्मद ने दी। उधर, देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ सुपरफास्ट एक्सप्रेस शुक्रवार को 10 घंटे की देरी से सुल्तानपुर पहुंची। फरक्का एक्सप्रेस 30 मिनट की देरी से आई। यह जानकारी सीआईटी रईस अहमद ने दी।