दोस्तपुर। बहोरापुर निवासी इंद्रदेव सिंह ने पड़ोसी पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। स्थानीय थाने में उन्होंने रविवार को तहरीर दी है। आरोप है कि शनिवार रात पड़ोसी रविंद्र सिंह उनके घर में घुस गए। आरोपी ने उन्हें मारा-पीटा। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नारदमुनि सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।