फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आग से नौ घर जले, दो मवेशियों की मौत

Thu, 16 Apr 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। परसौहा गांव में बुधवार दोपहर दो बजे हीरालाल के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने अंकुश, सलोके, जयपाल, नखेड़, राजेश, सुरेश, राम प्रसाद व बब्लू के छप्परनुमा मकान जलकर पूरी तरह राख हो गए। सभी घरों की गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में हीरालाल की एक गाय व राम प्रसाद की एक बकरी आग की मौत हो गई। दमकल टीम की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। ग्राम प्रधान अमर बहादुर की सूचना पर हल्का लेखपाल अमरजीत वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने नुकसान का आकलन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें