फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नए साल के जश्न में डूबा शहर

Mon, 01 Jan 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
नववर्ष के आगमन पर शहर के निजी होटल में जश्न में डूबे लोग। - संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नए साल के आगमन पर रविवार को शहर में जश्न का माहौल है। कई होटलों को विशेष तरह के गुब्बारे से सजाया गया। कई जगह शाम से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं ने डांस व गीत गाकर नया साल मनाया।
विज्ञापन


बेकरी में जाकर लोगों ने विशेष केक का आर्डर दिया। वहीं पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कथक व भजन संध्या को कलाकारों ने संगीतमयी बना दिया। रात 12 बजते ही शहर में लोगों ने आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया तो रोटरी क्लब के कार्यक्रम में केक काटा।

रोटरी क्लब ने एक होटल में नए साल की पूर्व संध्या पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फिल्मी धुन पर खूब धमाचौकड़ी हुई तो वहीं महिलाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। नए साल के आगमन पर शाम आठ बजे से पं. राम नरेश त्रिपाठी में कालाकारों ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया जबकि अमेठी आईं गायिका अंजलि व कोमल ने भजन व गजल प्रस्तुत किए। प्रगति ने मोहे पनघट पर नंद लाल... गीत पर कथक कर सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन




फूल की दुकानों और होटल में युवाओं का जमावड़ा
नए साल के लिए होटलों में विशेष तैयारी की गई थी। शाम को शहर के कई होटल में युवाओं ने कैंडल लाइट डिनर किया तो फूल की दुकानों पर बधाई देने के लिए गुलदस्ते लिए। शहर के पार्कों में बच्चों ने अभिभावकों के साथ खूब मौजमस्ती की।



जादूगर का खेल रहा रोमांचक तो डीजे की धुन पर थिरके लोग
राम नरेश त्रिपाठी सभागार में रात नौ बजे जादूगर संजय ने कई तरह के खेल दिखाए। हर एक खेल पर बच्चों के साथ बड़ों ने तालियां बजाईं। ठंड होने के बाद भी देर रात तक शहर के कई जगहों पर नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। शहर के मोहल्लों में डीजे पर लोग थिरकते रहे। फिल्मी गानों की धुन पर लोग नए साल का जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें