सुल्तानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को यूरिया की कमी को देखते हुए इफको की ओर से नैनो उर्वरक पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने दानेदार यूरिया की जगह कम मात्रा में नैनो यूरिया का प्रयोग कर अच्छी उपज पाने की सलाह दी। कहा कि यूरिया की मारामारी से भी बचा जा सकेगा। उन्होंने सभी बिक्री प्रभारियों को नैनो उर्वरकों के बारे में किसानों को बताने के लिए कहा। इफको के जिला प्रबंधक सानू शुक्ल ने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के प्रयोग के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। इफको के उप महाप्रबंधक एसके वर्मा ने इफको के अन्य उत्पाद और इनसेंटिव स्कीम के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सीके त्रिपाठी ने नैनो उर्वरक से जमीन मृदा होने से बचाने की जानकारी दी।