सुल्तानपुर। बिजली के बिल की वसूली के लिए विद्युत वितरण की ओर से शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। बिरसिंहपुर के एसडीओ राजेंद्र यादव ने बताया किटीम ने चोरमा, सियराभारी, दलपत शाह का पुरवा, सेमरी बाजार व अन्य गांवों में बकाएदारों की जांच की। इस दौरान एक लाख से अधिक बिल बकाया होने पर 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। टीम ने 80 उपभोक्ताओं से मौके पर बिल के एक लाख 50 हजार रुपये जमा कराए।