खुशी का इजहार करती सुल्तानपुर की विजेता टीम।
सुल्तानपुर। लखनऊ के चारबाग स्टेडियम में चल रही स्व. टीएन वाजपेयी स्मारक मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में रविवार को क्रिकेट का फाइनल खेला गया। इसमें एनआरएमयू सुल्तानपुर की टीम ने एनआरएमयू लखनऊ की टीम को 80 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तानपुर की टीम ने 12 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 153 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनआरएमयू लखनऊ की टीम ने 12 ओवर में नौ विकेट खोकर 73 रनों पर सिमट गई।
एनआरएमयू सुल्तानपुर की टीम ने 80 रनों से फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कराई। विजेेता टीम को डीआरएम सुरेश कुमार सप्रा व एनआरएमयू के वरिष्ठ नेता शिवगोपाल मिश्र ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बैट्स मैन का खिताब अजय दुबे को दिया गया। बेस्ट कोच के लिए असद अहमद को सम्मानित किया गया।