सुल्तानपुर। लखनऊ के चारबाग स्टेडियम में चल रही स्व. टीएन वाजपेयी स्मारक मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शनिवार को क्रिकेट का सेमीफाइनल खेला गया। इसमें एनआरएमयू सुल्तानपुर की टीम ने रायबरेली की टीम को पराजित किया।
इसी के साथ एनआरएमयू सुल्तानपुर की टीम फाइनल में प्रवेश कर गई। रविवार को सुल्तानपुर की टीम का मुकाबला लखनऊ की टीम से होगा। एनआरएमयू की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रायबरेली टीम ने 62 रन का लक्ष्य सुल्तानपुर की टीम को दिया।
जवाब में सुल्तानपुर की टीम ने सात ओवर, तीन गेंद में पांच विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेेता टीम को एनआरएमयू के मंडल मंत्री आरके पांडेय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मैन ऑफ द मैच अजय दुबे को चुना गया। इस मौके पर एनआरएमयू के सुल्तानपुर शाखा मंत्री एससी द्विवेदी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, केसी मीना, टीम के कोच असद अहमद आदि मौजूद रहे।