सुल्तानपुर। धनपतगंज क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी नीरज तिवारी की पत्नी शिवानी (26) का शव शनिवार सुबह कमरे में हुक के सहारे लटका मिला। भाई ने मृतका के ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
शंभूगंज क्षेत्र के मठा गांव निवासी आकाश दूबे की बहन शिवानी (26) की शादी 12 फरवरी 2016 को हुई थी। शिवानी के दो बच्चे रितिका (5) और तीन वर्ष का एक बेटा है। शनिवार सुबह शिवानी का शव कमरे में पंखे के हुक में रस्सी के सहारे लटका मिला। ससुरालीजनों ने शव को फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे एसपी सोमेन बर्मा ने भी जांच की। भाई आकाश ने शिवानी के पति समेत चार लोगों पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एसओ श्रीराम पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।