फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 02 Feb 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के बनमई गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ पप्पू (30) मंगलवार रात बाइक से जिला मुख्यालय से घर लौट रहा था। रास्ते में इनायतपुर पकड़ीपुर के बीच अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। द्वारिकागंज चौकी प्रभारी अशोक कुमार गौड़ ने बताया कि कृष्ण कुमार ने हेलमेट पहना था। डॉक्टर ने शरीर में अंदरूनी चोट लगने की बात कही। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें