फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अहिमाने में गिराए जाएंगे 32 मकान

Wed, 01 Feb 2023 07:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सदर तहसील क्षेत्र के अहिमाने गांव में 32 कच्चे-पक्के मकान ढहाए जाएंगे। ये मकान वर्षों पहले तालाब की जमीन पर कब्जे करके बना लिए गए थे। कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार ने कब्जेदारों को बेदखली का नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद से संबंधित मकानों में रहने वाले परिवार परेशान हैं। अपने अशियाने बचाने की गुहार लेकर ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम से मकान ढहाए जाने के पहले उन्हें आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। जमीन मिलने तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की भी गुहार लगाई।
अहिमाने गांव में तालाब पर कब्जा कर बनाए गए मकानों ढहाए जाने का मुख्य राजस्व अधिकारी की अदालत ने दिया है। कोर्ट के आदेश पर तहसीलदार सदर नेघरों को ढहाने के लिए बेदखली का नोटिस जारी की है। दो दिन पहले नोटिस मिलने के बाद से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

अपने घर बचाने की गुहार लगाने मंगलवार को कई परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम रवीश गुप्ता से कार्रवाई रोकने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि अहिमाने में उनके परिवार करीब सौ वर्ष से आबाद है। मकान पूर्वजों ने बनाए थे। उसी में निवास करते आ रहे हैं। कुछ लोगों ने अपना कच्चा मकान गिरवाकर पक्का बनवा लिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि मकान गिराए जाने की कार्रवाई से 32 पिरवार बेघर हो जाएंगे। पीड़ितों ने डीएम से कार्रवाई रोकने की मांग की है। डीएम से मिलने पहुंचे ग्रामीणों में नंद कुमार, केदारनाथ वर्मा, लवकुश वर्मा, बाल गोविंद, जितेंद्र वर्मा, राहुल वर्मा, नन्हकू वर्मा, पारसनाथ, संतोष वर्मा, दयाशंकर वर्मा के साथ कई महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे।

भूमिहीनों को जमीन देने का डीएम ने दिया आश्वासन
कलेक्ट्रेट में डीएम रवीश गुप्ता ने पीड़ित परिवारों की समस्या सुनीं। इसके बाद एसडीएम सदर सीपी पाठक को भूमिहीनों के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। घर के निर्माण के लिए भूमि का पट्टा देने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि संबंधित लेखपाल को भूमि की तलाश करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें