फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खेत गए युवक का नहर में मिला शव

Wed, 01 Feb 2023 07:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धम्मौर गांव निवासी अनूप सिंह (35) सोमवार देर शाम खेत जाने के लिए निकला था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर धरमैतेपुर गांव के पास नहर में ग्रामीणों ने अनूप का शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त करने के साथ परिजन अनूप की हत्या की आशंका जता रहे हैं। एसओ श्यामसुंदर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें