सुल्तानपुर। सेमरी बाजार के राज मांटेसरी इंटर कॉलेज में मंगलवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया।
फेयरवेल पार्टी के दौरान गीत-संगीत व अन्य प्रस्तुतियों से छात्रों ने सबका मनोरंजन किया। कक्षा 12 के छात्रों ने इस दौरान अपने शिक्षकों को भी याद किया। कई छात्रों ने पढ़ाई के दौरान मिले अनुभवों को साझा किया। फेयरवेल पार्टी में अर्क तिवारी को मिस्टर फेयरवेल, अदिति वर्मा को मिस फेयरवेल तथा श्रवण यादव को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं के बच्चों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। प्रबंधक कमलाकांत सिंह ने बच्चों को अपनी मेहनत के बल पर तरक्की करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के विद्यार्थी नसरीन, अपर्णा, रिया, सत्यम व रजनीकांत ने किया।