फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ठंड लगने से बिगड़ी तबीयत, होमगार्ड की मौत

Mon, 30 Jan 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ड्यूटी के बाद शनिवार रात कोतवाली देहात थाने से लौटते समय ठंड लगने से होमगार्ड राम बहादुर चौहान की तबीयत बिगड़ गई।शिवगढ़ क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी राम बहादुर (58) रविवार भोर में करीब तीन बजे घर पहुंचा। परिजनों के मुताबिक राम बहादुर तेज ठंड से कांप रहे थे। ठंड से बचाव के लिए राम बहादुर अलाव तापने लगे। इस बीच उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहसीलदार लंभुआ अरविंद कुमार ने बताया कि जानकारी नहीं होने की कही। बताया कि लेखपाल से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें