फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मानव श्रृंखला बना यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Mon, 30 Jan 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर। कमला नेहरू संस्थान के एनएसएस स्वयंसेवकों ने रविवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने सावधानी हटी दुर्घटना घटी, सतर्क रहिए सुरक्षित चलिए, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, दुर्घटना से देर भली तथा धीमी गति, राष्ट्र की प्रगति जैसे नार लगाए। इससे पहले कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने कमला नेहरू संस्थान के मुख्य परिसर में स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवायोजना के उद्देश्य व दायित्व के बारे में बताया। डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने सड़क सुरक्षा जागरुकता माह के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में कमला नेहरू संस्थान के सभी संकायों के 300 से अधिक स्वयंसेवक शामिल रहे। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह, उप प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार सिंह, डॉ. आरपी मिश्र, डॉ. एसएन त्रिपाठी, प्राध्यापिका डॉ. नवल्दे भारती व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें