फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संयुक्त किसान मोर्चा ने निकाला ट्रैक्टर जुलूस

Sat, 28 Jan 2023 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर गणतंत्र दिवस पर बृहस्पतिवार को जिले के सभी ब्लॉकों में किसानों ने तिरंगे के साथ ट्रैक्टर जुलूस निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारियों को दिया गया।
विज्ञापन

कूरेभार ब्लॉक में जुलूस के दौरान उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि सरकार किसानों से किए गए वादे को पूरा करे। फसल का वाजिब तब तक नहीं मिल सकता, जब तक सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश का फॉर्मूला लागू नहीं करती।
अखंडनगर में किसान सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष बाबूराम यादव ने कहा कि सरकार देश की संपत्ति को औने-पौने दामों पर चंद पूजीपतियों को सौंप दे रही है। किसान सभा के जिला सचिव लालबिहारी मौर्य ने कहा कि बिजली का निजीकरण कर सरकार ने खेती को और अधिक महंगा कर दिया है।
विज्ञापन

राधेश्याम वर्मा ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे ने किसानों से किए गए वादों को याद कराने के लिए आज पूरे देश में ट्रैक्टर जुलूस निकालकर राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन दिया गया है। इस मौके पर जवाहर लाल, बृंदा पाठक, अजीत वर्मा, राम उजागिर, रामकेवल वर्मा, लाल बहादुर यादव, नीरज, रामराज, शिवनाथ मिश्रा, रामसिंह, सुभाष यादव समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें