फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खंड स्नातक चुनाव में मतदाता बैंगनी स्केच पेन से देंगे वोट

Mon, 23 Jan 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन में मतदाता बैंगनी रंग के स्केच पेन से वोट देंगे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को स्केच पेन उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को प्रशिक्षण में चुनाव के लिए नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई। 30 जनवरी को खंड स्नातक के होने वाले मतदान के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में मतदान कार्मिकों, स्टेटिक, जोनल मजिस्ट्रेट व माइक्रो प्रेक्षक को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


प्रशिक्षण में डीएम ने बताया कि मतदान बैलट पेपर से होगा। इसमें पीठासीन अधिकारी मतपत्र के पीछे सुभिन्नक चिह्न लगाकर अपने हस्ताक्षर करेंगे। मतदाता को अपना मत अंकित करने के लिए बैंगनी रंग की स्केच पेन दिया जाएगा। इसी पेन से मतदाता मतपत्र पर अधिमान अंकों में अंकित करेंगे। सीडीओ अंकुर कौशिक ने कहा कि जनपद स्तर पर तैयार चुनाव संबंधी वीडियो को मतदान अधिकारी देखकर जानकारी ले सकते हैं। मतपेटी खोलने व बंद करने की प्रक्रिया बताई गई। एडीएम प्रशासन बी प्रसाद ने सभी जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट से अपने मतदान केंद्र पर मौजूद रहने का निर्देश दिया। प्रशिक्षण में 88 मतदान कार्मिक, छह जोनल, 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 18 माइक्रो प्रेक्षक को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें