फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खड्ड में पलटी जीप, महिला की मौत, चार घायल

Tue, 24 Jan 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कादीपुर क्षेत्र के राईबीगो गांव के पास रविवार रात एक जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

चंदेलेपुर राईबीगो निवासी रवींद्र निषाद के घर रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदार पहुंचे थे। कार्यक्रम में ही रवींद्र की मां की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें सूरापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रात करीब 10 बजे कुछ लोग जीप पर बैठकर रवींद्र की मां को देखने के लिए अस्पताल जा रहे थे।
जीप राईबीगो गांव के पास जीप अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। हादसे में जीप पर सवार सुशीला देवी (45) निवासी अकेलवा थाना गोसाईंगंज की मौके पर ही मौत हो गई। चंदेलेपुर राईबीगो निवासी रवींद्र कुमार, छपरे निवासी प्रभावती, अमिलिया बिसई निवासी विद्या प्रकाश और आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें