सुल्तानपुर। कादीपुर क्षेत्र के सरैया मुस्तफाबाद बाजार स्थित वीरेंद्र वर्मा की कपड़े की दुकान में रविवार की रात आग लग गई। आसपास रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मिसिरपुर जलालपुर निवासी वीरेंद्र वर्मा के मुताबिक आग से करीब तीन लाख रुपये कीमत के कपड़े जल गए।