फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अवैध कब्जों पर चली जेसीबी, सिंचाई खंड की जमीन मुक्त

Tue, 24 Jan 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया ब्लॉक मुख्यालय के पास स्थित सिंचाई खंड की जमीन से अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए सोमवार को जेसीबी गरजी। सिंचाई व राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में 1.52 हेक्टेअर भूमि को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय के दोमुंहा चौराहे पर हाईवे किनारे सिंचाई खंड की भूमि है। इस भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। कुछ ने छप्पर रख दिए। इसकी शिकायत पर सोमवार दोपहर सिंचाई खंड के अभियंताओं की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्रीय लेखपा़ल अमरनाथ पाठक व अन्य राजस्व कर्मियों को बुलाकर भूमि की पैमाइश कराई गई।
सिंचाई खंड की चिह्नित भूमि को जेसीबी लगाकर अवैध कब्जे से मुक्त करवाया गया। इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास भी किया लेकिन आगे नहीं आ सके। उन्हें दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। इसके अलावा तीन स्थानों पर माइनर में गलत ढंग से डाली गई पाइपों को भी हटवाया गया। सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता राम प्रकाश प्रजापति ने बताया कि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि की बैरिकेडिंग कर उस पर पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें