फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विद्यार्थियों की गीत व नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Sun, 22 Jan 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजूकेशन में आयोजित एक समारोह में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम में बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार ओसामा शारिक व प्रतिभा तिवारी को दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्रबंधिका आशा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, नृत्य, समूह गान, एकल गीत आदि प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए पासिंग पार्सल, म्यूजिकल चेयर, बैलून डांस का आयेजन कर विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 12 के विद्यार्थियों को सत्र 2022-23 में सौ फीसदी उपस्थिति का पुरस्कार अर्पित सिंह, राज वर्मा, सानिया व शीरीन को प्रदान किया गया। बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार ओसामा शारिक व प्रतिभा तिवारी को दिया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य संजय बिष्ट एवं डॉ. एनडी सिंह ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को जीवन में उच्च आचरण, सद्व्यवहार, बड़ों के आदर व सम्मान जैसे गुण अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें