सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के दक्षिणी छोर पर बृहस्पतिवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त दिनेश वर्मा (28) निवासी निरालानगर कोतवाली नगर के रूप में हुई। जीआरपी ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी।