सुल्तानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के बिरैता बाजार में मंगलवार सुबह मामूली विवाद में कुछ लोगों ने डंडे से पीट-पीटकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। घटना की वजह मामूली विवाद बताया गया है। सूचना मिलने पर एसपी ने भी मौके का निरीक्षण किया। मृतक की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
क्षेत्र के बिरैता पाल्हीपुर गांव निवासी ओम प्रकाश वर्मा (45) मंगलवार सुबह गांव के ही एक युवक के साथ बिरैता बाजार जाने के लिए घर से निकला था। सुबह करीब नौ बजे ओम प्रकाश की दूसरे युवक से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस बीच युवक व अन्य लोगों ने ओम प्रकाश वर्मा की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक हमलावर भाग निकले। एसपी सोमेन बर्मा और एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक की पत्नी फूलकली ने घटना की तहरीर दी है।