सुल्तानपुर। हिमगिरि अप एक्सप्रेस बुधवार को तय समय से करीब एक घंटे लेट रही। श्रमजीवी अप एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटे लेट रही। पटना-इंदौर अप एक्सप्रेस भी तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई। मुंबई-सेंट्रल बरौनी डाउन समर स्पेशल ट्रेन तय समय से करीब तीन घंटे लेट रही। ट्रेनों की लेटलतीफी से दिनभर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।