फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: भूमि अधिग्रहण के बिना ही सांसद ने कर दिया फाेरलेन का शिलान्यास

Wed, 13 Dec 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर से सटे टेंढ़ुई के पास फोरलेन का ​शिलान्यास करतीं सांसद मेनका गांधी। - संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के गोलाघाट से टेढ़ुई तक स्वीकृत फोरलेन का भूमि अधिग्रहण हुए बिना ही बुधवार को सांसद मेनका गांधी ने शिलान्यास कर दिया। फोरलेन का निर्माण भूमि अधिग्रहण के बाद ही शुरू हो सकेगा। इसमें अभी कई माह लगने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन



शासन ने गोलाघाट से टेढ़ुई तक करीब 2.71 किमी मार्ग को फोरलेन बनाने की मंजूरी दी है। पीडब्ल्यूडी ने सदर तहसील को भूमि अधिग्रहण करने के लिए पत्र भेजा है। इस पर भूमि चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। भूमि चिह्नित होने के बाद उसका अधिग्रहण शुरू होना है।

किंतु बुधवार को बिना अधिग्रहण के ही सांसद मेनका गांधी ने टेढ़ुई के पास मौजूदा सड़क की पटरी के किनारे शिलान्यास कर दिया। साथ ही सांसद निधि से बनने वाली 43 सड़क का बटन दबाकर शिलान्यास किया। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना के चलते यह जल्दबाजी की गई है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के अलावा सांसद ने पीआरडी जवानों की समस्या को लेकर निदेशक से वार्ता करते हुए समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। धनपतगंज में दो परिवारों केे एक-एक व्यक्ति के निधन पर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी।

उन्होंने भाजपा नेता विजय त्रिपाठी का भी हालचाल लिया। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसके बाद वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एमपी सिंह, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, रणजीत कुमार, योगेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें