मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के रामबरन महाविद्यालय विभारपुर में बृहस्पतिवार की शाम पहुंचीं सांसद मेनका गांधी ने एमए और आईटीआई के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य क्षेत्र की जानकारी संचार माध्यम से घर बैठे मिलने लगी है।
उन्होंने कहा कि टैबलेट से छात्र शिक्षा संबंधी अपनी सारी मुश्किलों का हल करने के साथ ही आत्मनिर्भर बन सकते हैं। इसके पहले कॉलेज पहुंचने पहुंचने पर उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर संतबक्स सिंह, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रताप सिंह, प्रमुख प्रातेश सिंह, प्रमुख राहुल शुक्ल, प्रमुख बल्दीराय शिवकुमार सिंह, रणजीत कुमार व संजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।