फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मां ने ब्लेड से काट दिया अपनी ही बेटी का गला

Wed, 14 Jun 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जमा भीड़। -संवाद
विज्ञापन
लंभुआ (सुलतानपुर)। नगर पंचायत कोइरीपुर के विवेकनगर मोहल्ले में मंगलवार सुबह इकलौती मासूम बेटी का उसकी मां ने ही ब्लेड से गला काट दिया। इससे मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसको लंभुआ सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या की आरोपी मां को चांदा थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी मां के पिता ने उसकी मानसिक हालत ठीक न होने की बात कहते हुए बचाव किया है।
विज्ञापन



चांदा कोतवाली क्षेत्र की कोइरीपुर नगर पंचायत के विवेकनगर मोहल्ला निवासी शिव पूजन ओझा की पुत्री प्रियंका मंगलवार की सुबह घर में सब्जी काट रही थी। उसकी पुत्री परिधि (12) पास में ही बैठी थी। बताया जा रहा है कि अचानक किसी बात को लेकर प्रियंका अपनी बेटी परिधि से नाराज हो गई। उसने ब्लेड से निर्ममता पूर्वक परिधि के गले पर प्रहार कर दिया। परिधि के गले से खून बहने लगा।


शोर सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचते, उसकी हालत गंभीर हो गई थी। उसे आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदा ले जाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। एंबुलेंस से जाते समय लंभुआ के पास जख्मी मासूम की नाक से भी खून निकलने लगा। इस पर परिजन घबरा गए। फिर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



घटना की सूचना पर पहुंची चांदा कोतवाली पुलिस ने आरोपी मां प्रियंका को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक लंभुआ अब्दुस सलाम ने बताया कि चांदा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।



पहले पति की तीन साल पहले हो गई थी मौत
कोइरीपुर। कोइरीपुर नगर पंचायत के विवेक नगर निवासी शिवपूजन ओझा की तीन संतानें हैं। इनमें से दो पुत्र व एक पुत्री है। प्रियंका उनकी मझिली पुत्री है। उसका विवाह वर्ष 2010 में रुद्रनगर (सुल्तानपुर) निवासी विजय पांडेय के साथ हुआ था। प्रियंका व विजय से एक बेटी परिधि (12) थी। बताया जा रहा है कि उसके पहले पति की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। प्रियंका की दूसरी शादी जौनपुर जिले के बहरा निवासी संतोष दुबे से हुई। संतोष इस समय मुंबई में रोजगार करता है। (संवाद)



छह माह से पिता के घर रह रही थी आरोपी मां
कोइरीपुर। प्रियंका करीब छह माह पहले बेटी परिधि के साथ विवेकनगर मोहल्ले में अपने पिता के घर रहने के लिए आई थी। शिव पूजन ओझा के मुताबिक प्रियंका की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज प्रयागराज के एक अस्पताल से चल रहा है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि प्रियंका बहुत कम बोलती थी। वह हमेशा अवसादग्रस्त लगती थी। (संवाद)


भाई ने दी प्रियंका के खिलाफ हत्या की तहरीर
कोइरीपुर। बेटी की हत्या के बाद पकड़ी गई मां प्रियंका ने चांदा कोतवाली में शोर मचाना शुरू कर दिया। वह पुलिस अधिकारियों से बार-बार जेल भेजने की जिद करती रही। चांदा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मृतका की मां प्रियंका हिरासत में है। उसके छोटे भाई रवि ओझा की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें