फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 42 बीघे से अधिक गेहूं की फसल राख

Fri, 19 Apr 2024 03:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बल्दीराय के बिसावां गांव के खेत में गेहूं की फसल में लगी आग। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर बृहस्पतिवार को आग लगने से 42 बीघा से अधिक गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों व अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। खेत में आग लगने से कई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


कुड़वार थाना क्षेत्र के देवलपुर प्रथम गांव में बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे यशवंत सिंह सहित अन्य किसानों की करीब छह बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों व अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

धनपतगंज विकास खंड के खारा गांव में बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से कई किसानों की गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीण के साथ अग्निशमन दस्ते ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने से राजकरन पांडेय, राजमन पांडेय, राजनाथ पांडेय, उषा दूबे व गणेश दत्त सहित अन्य किसानों की 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई। हल्का लेखपाल रविंद्र सिंह ने गेहूं की फसल की क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन


धनपतगंज क्षेत्र के ही कोरो गांव में बृहस्पतिवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे तारों में हुई शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से शैलेंद्र मिश्र की दो बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। राजस्व कर्मी कुंवर बृजेश सिंह ने नुकसान का जायजा लिया।

लंभुआ कोतवाली के भदैंया गांव में जीआईसी स्कूल के बगल स्थित जंगल में आग लग गई। आग लगने से बांस की दो कोठ जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को काबू में किया। बल्दीराय क्षेत्र के बिसावां गांव में बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से अर्जुन यादव की डेढ़ बीघा, मंसूर अली की तीन बीघा, विभा की पांच व राकेश की दो बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग विकराल रूप धारण करते हुए खारा व चंदौर के जंगल की तरफ बढ़ गई।

बल्दीराय क्षेत्र के ही बघौना गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से रामकुमार की एक बीघा गेहूं की फसल व चकतेंदुआ गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से जसीम बेग की डेढ़ बीघे गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें