सुल्तानपुर। हनुमानगंज बाजार में बृहस्पतिवार को बंदरों के एक झुंड ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। प्रधान सूरज सिंह पर बृहस्पतिवार की सुबह छत पर दो बंदरों ने हमला किया। चीख-पुकार के बाद पहुंचे लोगों ने डंडे से बंदरों को भगाकर प्रधान को बचाया और सीएचसी में भर्ती कराया। इसी गांव के अशर्फी लाल, मनचैना देवी और मोहन को भी बंदरों ने काटकर घायल कर दिया है। बंदरों के खौफ के चलते महिलाएं व बच्चे मकान की छतों पर जाने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बंदरों का पकड़वाने की वनविभाग से गुहार लगाई है।