सुल्तानपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी ने शुक्रवार को बयान जारी कर आगामी एक नवंबर को दिल्ली में होने वाले आंदोलन में लोगों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में कुंभ लगेगा और सुल्तानपुर से बड़ी संख्या में लोग आंदोलन में शामिल होंगे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वोट चोरी के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। मोदी और शाह के इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने संविधान की ओर से दिए गए सबसे महत्वपूर्ण अधिकार वोट देने के अधिकार से लोगों को वंचित किया है। एसआईआर के नाम पर लाखों लोगों के वोट काटे गए हैं। इस जनविरोधी सरकार को अब जाना ही होगा। संवाद