फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एमजीएस ने एमएसवी को 5-4 से दी शिकस्त

Thu, 17 Aug 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर के एमएसवी इंटर कॉलेज में आयोजत हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं टीमें। -संवाद
विज्ञापन
सुलतानपुर। शहर के एमएसवी इंटर कॉलेज में बुधवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालय छात्र हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें एमजीएस ने एमएसवी को 5-4 से हराकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन



दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता में कुल पांच टीमें ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में कुल दो टीमों ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल में एमजीएस इंटर कॉलेज ने एमएसवी इंटर कॉलेज को 5-3 और लिटिल ऐंजल स्कूल को 7-4 से हराकर हराया। सीनियर वर्ग में एमजीएस की ओर से रितेश यादव, अरुण व अजीत निषाद ने एक-एक गोल किया। एमएसवी की ओर से भी शिवम कसौधन व अर्पित जायसवाल ने एक-एक गोल किया।


सब जूनियर वर्ग में लिटिल ऐंजल स्कूल से राघवेंद्र यादव, मो. सूफियान, रूद्र का खेल सराहनीय रहा। विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मिश्र व राजेंद्र प्रसाद यादव उपस्थित रहे। एमजीएस की ओर से गुरुसेन, शिवम, निखिल, आंशू तिवारी, अंकित व हसनैन ने अच्छा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के समापन पर एमएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सच्चिदानंद मिश्र ने विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। क्रीड़ाधिकारी दिलीप सिंह ने कहा कि यदि खेल को खेल भावना से खेला जाए तो अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को विजयश्री दिलाई जा सकती है।


इस अवसर पर एमएसवी इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, क्रीड़ाधिकारी दिलीप सिंह, सुरेश यादव, विजय मिश्र, संतोष सरोज, उमेश चंद्र, अंकित तिवारी, मनोज तिवारी, राजेश कनौजिया, अंकित तिवारी, शिव प्रसाद शर्मा आदि शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें