नए यूजीसी कानून के समर्थन में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते मोस्ट कल्याण संस्थान के लोग। स्रो
सुल्तानपुर। मोस्ट कल्याण संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को जिला संयोजक राकेश कुमार निषाद के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंपा गया। ज्ञापन में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में पारित नए यूजीसी कानून 2026 का समर्थन करते हुए इसे उच्च शिक्षा में पारदर्शिता, समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस मौके पर मोस्ट प्रदेश प्रमुख जीशान अहमद, जिला संयोजक राकेश निषाद, डॉ. गोविंद भगत, नंदिनी बौद्ध, अमृतलाल निषाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद