फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बुखार, सिरदर्द व पेट दर्द तक की दवाएं समाप्त

Sat, 08 Apr 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सस्ते इलाज की आस में जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को हजारों का खर्च वहन करना पड़ रहा है। बुखार के लिए दी जाने वाली पैरासीटामाॅल जैसी सामान्य दवा भी खत्म हो गई है। सिरदर्द व पेटदर्द के लिए दी जाने वाली दवाओं सहित कई औषधियां नहीं हैं। इससे चिकित्सक मरीजों को प्राइवेट मेडिकल स्टोरों से दवाएं खरीदने के लिए पर्ची लिख रहे हैं।
विज्ञापन




शुक्रवार को छुट्टी होने के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी दोपहर तक ही चली। पिता को दिखाने पहुंचे राजेंद्र निवासी कस्बा ने बताया कि उनके पिता को बुखार है। चिकित्सक ने जो दवा लिखी, वह अस्पताल में नहीं मिली। मजबूरी में बाहर से दवा खरीदने पड़ी।


कुड़वार के भड़रा की रहने वाली मंजू देवी ने बताया कि उन्हें पेट दर्द की शिकायत है। डॉक्टर साहब ने जो दवा लिखी वह मिली ही नहीं। कई मरीजों को चिकित्सक ने बाहर से दवाएं लिखीं। इनमें पैरासीटामाॅल व डाई साइक्लोमिन शामिल रहीं।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में दवा की सप्लाई करने वाली कंपनी से कुछ जरूरी दवाएं नहीं मिल सकी हैं। मरीजों को दी जाने वाली 10 जरूरी दवाओं की लोकल परचेज के लिए पैनल गठित किया गया है। जल्द ही लोकल स्तर पर दवाएं खरीद ली जाएंगीं।
विज्ञापन

- डॉ. एसके गोयल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें