फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जल्द मिलेंगे मेडिकल कॉलेज को 33 विशेषज्ञ चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों का संकट जल्द ही दूर हो जाएगा। क्योंकि मेडिकल कॉलेज में मानक के अनुरूप 33 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती जल्द ही हो सकती है। इसके लिए लखनऊ में साक्षात्कार कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना तो हो गई है, किंतु अभी नेशनल मेडिकल काउंसिल के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकाें व फैकल्टी का चयन पूरा नहीं हो पाया है। आगामी वर्ष से मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई भी शुरू कराने की तैयारी है। यह देखते हुए अब एनएमसी के मानक के अनुरूप फैकल्टी चयन का काम तेज हो गया है। मानक के अनुरूप मेडिकल कॉलेज को 53 विशेषज्ञ चिकित्सकों की जरूरत है। इसके लिए प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव लगातार प्रयासरत थे। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसके लिए साक्षात्कार करवा लिए हैं। बताया जा रहा है कि एक से डेढ़ माह के भीतर अप्रूवल मिलते ही इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की मेडिकल कॉलेज में तैनाती हो जाएगी। इससे जिले के हजारों मरीजों को लाभ पहुंचेगा जो इन विशेषज्ञाें से इलाज के लिए आसपास के जिलों में जाते हैं।



डेढ़ माह में तैनाती की उम्मीद
एनएमसी के मानक के अनुसार 53 विशेषज्ञ चिकित्सक होने चाहिए। किंतु हमारे पास अभी 20 ही हैं। इंटरव्यू हो चुके हैं, उम्मीद है कि एक डेढ़ माह के भीतर तैनाती हो जाने से समस्या समाप्त हो जाएगी। इससे मेडिकल कॉलेज में इलाज भी बेहतर मिलेगा। - डॉ. सलिल श्रीवास्तव, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें