फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: इंटर्नशिप के लिए अब शुल्क वसूलेगा मेडिकल कॉलेज

Wed, 05 Jul 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीफार्मा के लिए 40 से अधिक प्रशिक्षुओं का चयन
विज्ञापन

सुल्तानपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में अब प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप के लिए शुल्क देना होगा। पहले यहां निशुल्क इंटर्नशिप की व्यवस्था थी। बीफार्मा के लिए 45 दिनों की इंटर्नशिप का समय तय किया गया है। एक हजार रुपये प्रति प्रशिक्षु शुल्क तय किया गया है। वहीं, डीफार्मा की इंटर्नशिप के लिए 90 दिनों का समय तय किया गया है। इसके लिए प्रशिक्षुओं को दो हजार रुपये शुल्क देना पड़ेगा। पहली शिफ्ट में बीफार्मा की इंटर्नशिप के लिए 40 से अधिक प्रशिक्षुओं का चयन किया गया है। इनकी सूची भी मेडिकल कॉलेज में चस्पा कर दी गई। इनका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद डीफार्मा के प्रशिक्षुओं की इंटर्नशिप की व्यवस्था शुरू की जाएगी। प्रशिक्षुओं को शुल्क की धनराशि चेक के रूप में ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर के पक्ष में जमा करनी होगी। इंटर्नशिप के लिए जिले के प्रशिक्षुओं को वरीयता दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही इंटर्नशिप शुरू हो जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें