फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महापौर ने सीएम को दी विकास कार्यों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात कर शहर के विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्हें चलाई जा रहीं योजनाओं के बारे मे बताया गया।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान महापौर ने जल निकासी, मॉडल वेंडिंग जोन और कूड़ा प्रबंधन योजना की भी जानकारी दी। सीएम को यह भी बताया कि किस तरह सफाई व्यवस्था को शहर में सुधारा जा रहा है। शिवरी में कूड़े के पहाड़ को खत्म किया जा रहा है। नगर निगम की वित्तीय स्थिति के बारे में भी बताया गया।



अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर भी सीएम व महापौर में चर्चा हुई। बताया गया कि इन पर काबू पाने के लिए कई विभागों के साथ काम किया जा रहा है। महापौर ने बताया कि कब्जे हटाकर काफी सरकारी जमीन खाली कराई गई है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि महापौर ने चकबंदी विभाग से प्रतिनियुक्ति पर करीब एक साल पहले आए लेखपाल को विभाग के वापस बुलाने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहाकि लेखपाल चले जाएंगे तो काम रुक जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें