फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की लाखाें की लूटपाट

Thu, 03 Oct 2024 04:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लूट की जानकारी देती पीड़ित मेहनाज।
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के पूरे मिर्जा गांव के सादुल्लापुर गांव में बुधवार देरशाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर करीब 10 लाख की लूटपाट की। विरोध करने पर बहू की गर्दन पर चाकू से हमला करके लहूलुहान कर दिया। बचाव करने आई सास को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात लूट लिए। घायल बहू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पूरे मिर्जा के मजरे सादुल्लापुर गांव निवासी अंसार हुसैन के घर में बुधवार की देर शाम उनकी मां किशोरी बानो, पत्नी फूलजहां और बहू मेहनाज बानो थीं। देर शाम करीब सात बजे अचानक किसी ने दरवाजा खटखटाया। अंसार की बहू मेहनाज फातमा ने दरवाजा खोला। तभी तीन नकाबपोश बदमाश जबरन घर में घुस गए। सबसे पहले बदमाशों ने मेहनाज को चाकू मारकर घायल कर दिया। मेहनाज के बेसुध होते ही बदमाशों ने अलमारी का लॉक तोड़कर जेवरात सहित नकदी लूटना शुरू किया।
दूसरे कमरे में नमाज पढ़ रही अंसार की पत्नी फूलजहां पर जब बदमाशों की नजर पड़ी तो उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की। इसके बाद बदमाश घर के पीछे के रास्ते से भाग निकले। बदमाशों के भागने के बाद फूलजहां ने शोर मचाया। तभी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वारदात के वक्त घर पर अंसार की मां किशोरी बानो भी थी, जो बिस्तर पर हैं। एसपी सोमेन बर्मा का कहना है कि चोरी की इरादे से बदमाश घर में घुसे थे। वारदात की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें