फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 01 Oct 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सूरापुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के विजेथुआ राजापुर गांव में एक विवाहिता की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



राजापुर गांव निवासी राजू की पत्नी खुशबू (22) की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत का पता चलने पर मायके पक्ष के लोग भी राजापुर पहुंच गए। प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा अतरौरा मीरपुर निवासी मंतलाल ने सूरापुर चौकी में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री खुशबू का विवाह 29 मई को विजेथुआ राजापुर कोतवाली कादीपुर निवासी राजू के साथ हुआ था।

पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने खुशबू की हत्या कर दी। सूरापुर चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति राजू को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें