बल्दीराय (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के हलियापुर गांव निवासी गौरीशंकर की पत्नी आरती (26) ने बृहस्पतिवार दोपहर विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे अयोध्या के कुमारगंज स्थित पिठला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में रात करीब 10 बजे आरती ने दम तोड़ दिया।
सूचना लगते ही रोहतक (हरियाणा) में नौकरी कर रहे उसका पति गौरीशंकर घर पहुंच गया। उधर, मृतका के भाई ने हलियापुर थाने में तहरीर देकर पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।