लंभुआ (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग के स्थानीय स्टेशन यार्ड में शुक्रवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। लंभुआ कोतवाली के खसड़े निवासी सुरेश कुमार यादव की पत्नी श्यामा देवी (36) बृहस्पतिवार की शाम को घर से निकली थी।
देररात तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लंभुआ रेलवे स्टेशन यार्ड के डाउन लाइन पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे लखनऊ से वाराणसी की जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक श्यामा की मौत हो गई। घरवालों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड के बंधुआकला रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।
मृतक की शिनाख्त बंधुआकला थाना क्षेत्र के जूडूपुर गांव निवासी मोहम्मद कैफ (18) पुत्र मोहम्मद शकील के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वहद सुबह पांच बजे टहलने निकला था। किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के बताने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।