चांदा (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र चांदा के दरबारपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी रिंकी सिंह (38) का शुक्रवार को घर में ही किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शनिवार सुबह उसने विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैंचा ले गए।
हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएचओ चांदा श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।