फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 03 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुलतानपुर)। कोतवाली क्षेत्र लंभुआ के सुलतानपुर-जफराबाद रेलखंड पर बेदूपारा गांव के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव कीमैन ने देखा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन




लंभुआ नगर पंचायत के शिव नगर वार्ड (बेदूपारा) निवासी शिव शंकर पांडेय (18) सर्वोदय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। शनिवार दोपहर बाद वह क्रिकेट खेलने चला गया था। परिजनों के मुताबिक रात करीब आठ बजे वह घर से बाहर निकला। परिजन उसके लौटने का इंतजार पूरी रात करते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।



आरपीएफ के चौकी प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि रविवार सुबह रेल ट्रैक ठीक करने पहुंचे कीमैन ने एक शव मिलने की जानकारी दी। शव ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ था जिससे ट्रेनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन




उधर, घर से करीब 500 मीटर दूर शव मिलने की सूचना पर शिव शंकर पांडेय के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें