फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्वराज का सपना करें साकार : डॉ. टावरी

विज्ञापन
ग्रामीणों से मुखातिब पूर्व आईएएस डॉ. कमल टावरी। - फोटो : ग्रामीणों से मुखातिब पूर्व आईएएस डॉ. कमल टावरी।
विज्ञापन
लंभुआ। ग्राम स्वरोजगार के कार्य में लगे पूर्व आईएएस डॉ. कमल टावरी सोमवार को लंभुआ पहुंचे। उन्होंने ग्राम स्वराज पर जोर दिया। कहा कि सामूहिक प्रयास से ही ग्राम स्वरोजगार का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने सरकारी तंत्र पर सवाल उठाते हुए इसमें सुधार की जरूरत बताई। डॉ. टावरी ने बताया कि पिछले 16 वर्षों में उन्होंने कई देशों का भ्रमण किया है। उन्हें हर देश की समस्या एक सी लगती है। लोगों का खेती की तरफ रुझान कम है। खेती की प्रगति से ही देश का सर्वांगीण होगा। उन्होंने स्वावलंबन पर जोर दिया। बताया कि उनका अधिकांश समय गांवों के विकास और युवाओं को रोजगार के तरीके सिखाने में बीतता है। इस दौरान किसान नेता प्रभात कुमार सिंह, डॉ. लक्ष्मण गांधी, राजपति तिवारी, धीरेंद्र, संध्या सिंह, अरुण कुमार सिंह, अमरसेन सिंह, राजू सिंह, भारत गांधी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें