सुल्तानपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विजेथुआ में चल रही रामभद्राचार्य की कथा में शुक्रवार को हिस्सा लेंगे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रीती जैन ने बताया कि दिल्ली से बागेश्वर धाम के महंथ हेलीकॉप्टर से अमहट हवाईपट्टी पर दोपहर 11:30 बजे उतरेंगे। कार से वह कार्यक्रम स्थल विजेथुआ धाम के लिए रवाना होंगे। वहां से शाम करीब साढ़े पांच बजे अमहट से हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया कि उनके कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को लगाया गया है।