फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात नौ घंटे ठप रहेगा लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज रेलपथ के पयागीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार की रात लिए जाने वाले रोड ब्लॉक से लखनऊ-वाराणसी हाईवे का संचालन नौ घंटे ठप हो जाएगा। रोड ब्लॉक से रात में सफर करने वाले वाराणसी, जौनपुर व लखनऊ समेत अन्य जिले के यात्रियों को परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य से हाईवे के सभी वाहन शहर से होकर गुजारे जाएंगे। रूट डायवर्जन से शहर में यातायात का दबाव रात भर रहेगा।
विज्ञापन

रेल विभाग ने बृहस्पतिवार को अयोध्या-प्रयागराज रेलपथ पर पयागीपुर क्रॉसिंग के पास मरम्मत कार्य के लिए लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर पहले सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक 10 घंटे का रोड ब्लॉक करने का फैसला लिया था। पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था को लेकर हाथ खड़े कर लिए जाने के बाद रेलवे ने अपना शेड्यूल बदल दिया। सुबह के बजाय रेलवे ने अब बृहस्पतिवार की रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक रोड ब्लॉक करने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर लखनऊ-वाराणसी हाईवे का यातायात अमहट से शहर होते हुए द्वारिकागंज तक परिवर्तित कर दिया गया है। इस संबंध में रेलवे की ओर से डीएम व एसपी को पत्र भेजकर हाईवे की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने की अपेक्षा की गई है। बताया गया है कि कार्य के दौरान अमहट चौराहे से पयागीपुर चौराहेे बीच का सड़क यातायात पूरी तरह से बाधित रहेगा। रेलवे के इस फैसले ने यात्रियों व वाहनों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है।
रोज गुजरते एक हजार से अधिक वाहन
टोल प्लाजा के आंकड़ों के मुुुुताबिक लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर करीब एक हजार से अधिक छोटे व बड़े वाहन 24 घंटे में गुजरते हैं। इसमें बड़ी संख्या में ट्रक भी होते हैं। हाईवे के लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग नहीं होने की स्थिति में मार्ग के जरूरी वाहनों का संचालन शहर से होकर कराना पड़ रहा है। शहर में देर रात को बाहरी वाहनों के प्रवेश से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ जाएगा। इनसेट
विज्ञापन

सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए मांगा गया सहयोग
अयोध्या-प्रयागराज रेलपथ पर पयागीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बृहस्पतिवार को रेलपथ के अनुरक्षण का कार्य किया जाना है। लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर रोड ब्लॉक को लेकर किसी भी प्रकार से रेलवे का कार्य बाधित न हो इसके लिए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में कार्य पूरा होने के बाद रोड ब्लॉक खोल दिया जाएगा। -एसके प्रजापति, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलपथ द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें