सुल्तानपुर। धनपतगंज थाना क्षेत्र के मुड़ुवा गांव निवासी मोनू अपने सहयोगी जग प्रसाद के साथ बुधवार की शाम करीब आठ बजे मजदूरी करके बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में कुड़वार क्षेत्र के बहुबरा के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और बाइक लूट ली। मोनू ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।